नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026
दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। स्पेशल स्टाफ और थाना हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की संयुक्त टीम ने मुंबई से दिल्ली आ रही 2.288 किलो कोकीन (कमर्शियल क्वांटिटी) बरामद कर दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त कोकीन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बी भारत रेड्डी, डीसीपी, रेलवे के अनुसार, 31 जुलाई को प्लेटफार्म नंबर-1 पर गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल सुखपाल और टीम को दो विदेशी महिलाएं संदिग्ध हालत में सामान के साथ दिखीं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। तलाशी में एक आरोपी के पास से 11 पैकेट में कोकीन बरामद हुई, जिसकी पुष्टि FSL टीम ने की।
इस संबंध में थाना हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन में FIR No. 51/26, u/s 21(3)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- चिकांसो जेम्स (43 वर्ष)
- हैप्पीनेस ओकोये (41 वर्ष), दोनों नाइजीरियाई नागरिक है।
आरोपियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी चिकांसो जेम्स को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि हैप्पीनेस को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर चंचल सिंह, SHO शंभू नाथ की टीम ने ACP राजेश कुमार के निर्देशन और DCP रेलवे बी. भरत रेड्डी IPS के समग्र पर्यवेक्षण में की। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।