दिल्ली के नरेला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात रोके जाने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नरेला निवासी अफजल और चंदन के रूप में हुई है। दोनों नरेला थाने का घोषित बदमाश हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और बाइक मिली है। मौके से 5 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
Related Posts
दिल्ली की सभी सीमाओं पर 6 दिन के लिए धारा 163 लागू
दिल्ली के कई इलाकों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू की गई है। ये अगले छह दिनों…
18 घंटे में सुलझी चाकूबाजी की गुत्थी, तीन गिरफ्तार:न्यू उस्मानपुर पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त चाकू
नई दिल्ली, 5 जुलाई : न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की वारदात को पुलिस ने महज 18 घंटे…
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन दिल्ली के आदि शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ के सप्तम स्वरूप – माँ “कालरात्रि” की पूजा–अर्चना व श्रृंगार विधिवत किया गया
रविन्द्र गोयल न्यासी एवं अतिरिक्त प्रबंधक ने बताया कि शारदीय नवरात्र के सातवें दिन आदि शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर में…