विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुये चंद घंटो मे हत्या करने के दोनों आरोपियो को किया गिरफ़्तार
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने दुर्गा कॉलोनी में युवक पर चाकू से वार कर हुई हत्या करने की वारदात को चंद घंटो मे हल करते हुये दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी सिविल लाइन पीएसआई अंकिता ने बताया कि दिनांक 24/25 दिसंबर की रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गा कॉलोनी मे लड़ाई झगड़े के दौरान लगी चोटों के कारण युवक को मृत अवस्था में पीजीआईएमएस रोहतक लाया गया है। पुलिस टीम तुरंत मौक़े पर पहुँची। मृतक युवक की पहचान अंकित पुत्र महासिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी के रुप मे हुई। संजय निवासी दुर्गा कॉलोनी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि अंकित दिल्ली से रोहतक फूल सप्लाई करने का काम करता है। दिनांक 25.12.2025 को रात करीब 12:10 बजे अंकित अपने साथियों के साथ गाडी से गाजीपुर फुल मंडी दिल्ली के लिये घर से निकले। दुर्गा कॉलोनी मे सामने से गाडी आ रही थी जिसमे दो युवक सवार थे। युवकों की गली मे रास्ता ना होने के कारण गाडी पीछे करने को लेकर अंकित के साथ कहासुनी हो गई। अंकित गाडी से उतरकर युवको के पास आया तो एक युवक ने अंकित के उपर रिवाल्वर निकालकर फॉयर करने की कोशिश की। दूसरे युवक ने चाकू से अंकित के उपर वार किये। अंकित के साथी कुलदीप, रोहित व प्रमोद ने अंकित को छुडाया। दोनों युवक मौके से फरार हो गये। अंकित को इलाज के लिए पीजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों की टीम द्वारा अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा चंद घंटों में ही वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सुमित पुत्र नरेश निवासी किलोई व राहुल पुत्र जयपाल निवासी बोहर को गिरफ्तार किया गया है।