थाना गाजीपुर पुलिस ने दो शातिर स्नैचर/ऑटो-लिफ्टर दबोचे, 5 मामले सुलझे

पूर्वी जिले में थाना गाजीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो सक्रिय स्नैचर सह वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 5 आपराधिक मामलों का खुलासा किया है।

गिरफ्तार आरोपी: (1) मन्नी दास (28 वर्ष), निवासी टी-कैंप, खिचड़ीपुर (2) अमन सिंह (24 वर्ष), निवासी टी-कैंप, खिचड़ीपुर। दोनों पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं।

घटना 05.अगस्त 2026 की है जहां गश्त के दौरान टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में बटनदार चाकू मिला, जिस पर FIR No. 383/2026 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई। पूछताछ में दोनों ने लूटपाट की वारदातें कबूली।

इनके पास से 2 लूटे हुए मोबाइल (Tecno और Realme), 2 चोरी की बाइक (हीरो स्प्लेंडर सहित) और 1 बटनदार चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस टीम में HC जितेंद्र नगर, अरविंद कसाना, बिपिन, शिव कुमार और Ct. शिवम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *