NO ESCAPE FROM THE LAW: थाना राजिंदर नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 07 अगस्त 2026

मध्य जिले की राजिंदर नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले को महज 7 दिनों के भीतर सुलझाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, दिनांक 28.07.2026 को थाना राजिंदर नगर में ई-एफआईआर संख्या 80061840/2026, धारा 305(a)/317(2) BNS के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि सुबह उठने पर उसके फ्लैट से Apple iPhone 17 Pro, iPad, AirPods, बैकपैक जिसमें आधार कार्ड, स्टूडेंट आईडी कार्ड और मोबाइल चार्जर था, चोरी हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा HC कपिल को सौंपा गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SHO राजिंदर नगर के निर्देशन और ACP करोल बाग के समग्र पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में PSI चंदर भूषण, HC कपिल, HC सचिन, HC अमिताभ, Ct. प्रदीप और Ct. सुनील शामिल थे।

टीम ने मानवीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया, घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे दर्जनों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के संभावित भागने के रास्तों का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को टोडापुर, नई दिल्ली में ट्रेस किया गया और 05.08.2026 को उसे धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू चौहान उर्फ राहुल (उम्र 22 वर्ष), निवासी टोडापुर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

आरोपी के पास से एक Apple iPhone 17 Pro , एक Apple iPad , एक जोड़ी AirPods , एक बैकपैक , एक आधार कार्ड ,एक स्टूडेंट आईडी कार्ड ,एक मोबाइल फोन चार्जर बरामद हुआ है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी FIR No. 73/2023, धारा 392/411 IPC, थाना राजिंदर नगर में शामिल रहा है।फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *