नजफगढ़ थाने का बी.सी. बदमाश देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने नजफगढ़ थाने के घोषित बी.सी. और आदतन अपराधी संजय उर्फ बिहारी उर्फ भंडारी (35) को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, कार जैकिंग, लूट व चोरी समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एसीपी ऑपरेशन्स सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

29.जुलाई.2026 को हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी जय विहार नाले के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

इस संबंध में थाना नजफगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 342/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *