दिल्ली : आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने घंटों में सुलझाया स्नैचिंग केस

नई दिल्ली। सेंट्रल जिले के थाना आईपी एस्टेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी मो. कैफ (23) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

घटना – 04.10.2026 को जीबी पंत अस्पताल के गेट के पास एक महिला के साथ वारदात हुई। पीड़िता अपने परिजन के साथ अस्पताल आई थी, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसका मोबाइल छीना और भागने लगा। शोर मचाने पर मामला पुलिस को बताया गया। थाना आईपी एस्टेट में FIR No. 373/2026, धारा 304(2)/317(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई – सूचना मिलते ही SHO आईपी एस्टेट और SHO कमला मार्केट के नेतृत्व में HC शिव कुमार, HC जयवीर और Ct. राहुल की टीम ने जाल बिछाया। लगातार प्रयास और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर JLN मार्ग, कूड़ा खत्ता के पास से आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान मो. कैफ, निवासी जाकिर हुसैन कॉलेज के पास, दिल्ली के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके पास से छीना गया OPPO कंपनी का स्काई ब्लू मोबाइल फोन बरामद हुआ।

आपराधिक रिकॉर्ड – जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है। वह पहले भी थाना कमला मार्केट के तीन मामलों में शामिल रहा है ।

सेंट्रल जिले के DCP रोहित राजबीर सिंह ने टीम की तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *