नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026
ईस्ट जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने एक बड़े ऑपरेशन में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वाशिद (23), निवासी जगजीत नगर, उस्मानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर प्रमोद के नेतृत्व में AATS की टीम ने 10 अक्टूबर को गाजीपुर IFC, मुल्ला कॉलोनी, पेपर मार्केट के पास जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा। इस संबंध में थाना गाजीपुर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 530/26 दर्ज की गई है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी यूपी के मसूरी थाने में दर्ज हालिया फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले FIR No. 329/2026 में वांछित था
आरोपी पहले से ही 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट के मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं। आरोपी 10वीं तक पढ़ा है और रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
पुलिस आरोपी के हथियार सप्लायर और नेटवर्क की जांच कर रही है।