नई दिल्ली 17 अगस्त: आज झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया।
ऊपर नये शिवालय में प्रात: से ही भक्त भारी संख्या मे शिवलिंग पर दूध व जल चढा रहे थे और यह क्रम सारा दिन चलता रहा।
सावन मास के पहले सोमवार से अंतिम सोमवार तक प्रति दिन गुफा वाले शिवालय में पांच बार रुद्राभिषेक किया जा रहा है । चूंकि सोमवार को भगवान शंकर का दिन माना जाता है इसलिये सोमवार का सावन में विशेष महत्व है, भगवान शंकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
भक आज सारा दिन मंदिर में जल चढाने आते रहे और ऊपर वाले शिवालय में जल चढाते रहे।भक्तों की सहायता व मार्गदर्शन के लिये मंदिर के सेवादार सारा दिन डटे रहे।
भक्तों में निकासी द्वार पर खीर का प्रसाद बांटा गया।