नई दिल्ली, 19 जुलाई। द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 कार्टन (350 क्वार्टर) अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल HR-26CW-XXXX बरामद की है।
डीसीपी द्वारका श्री कुशल पाल सिंह, IPS के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट “नशे पर लगाम, देश को सलाम !!” के तहत जिले भर में नशा और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी –
एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक के निर्देशन में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 11 जुलाई को हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध शराब की सप्लाई करने आ रहा है। जाल बिछाकर टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन कुमार (24 वर्ष) पुत्र सतेंद्र राम, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा (मूल निवासी – बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह 9वीं तक पढ़ा है और पहले एक शराब सप्लायर के साथ काम करता था, बाद में जल्दी पैसा कमाने के लिए खुद तस्करी करने लगा। बरामद शराब केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी।
इस संबंध में थाना द्वारका साउथ में FIR No. 173/26, धारा 33/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके सोर्स और सप्लायर की तलाश कर रही है।