भाजपा पहाड़गंज मंडल के महामंत्री का अपनी ही सरकार पर सवाल?

दिल्ली के पहाड़गंज से जुड़ा एक व्हाट्सएप मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियों में चर्चा तेज कर दी है।

क्या है वायरल मैसेज में?

एक RWA ग्रुप RWA Chuna Mandi में बीते दिनों दोपहर 12:40 बजे एक मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है –
“पहाड़ गंज की गली गली में spa और bnb की आड़ में चल रही विषयवर्ती का धंधा अपनी हदे पार कर रहा है। जिस गली में मठ मंदिर में सुबह श्याम आरती और धार्मिक प्रोग्राम होते रहते है साधु संतों का आना जाना रहता है… उस जगह को माफिया बिल्डरों ने चंद पैसे के लिए अपना धर्म और संस्कार भूल गए है… स्थानीय लोगों का आना जाना और रात को निकलना मुश्किल हो गया है… लोग अपनी 30 गज की जमीन के मोटे किराए के लालच में spa खुलवा रहे और खुद राजिंदर नगर पटेल नगर में सुकून की जिंदगी जी रहे है…”
इस मैसेज के नीचे नाम लिखा है – रोकी भारद्वाज, सनातनी सेवक, पहाड़ गंज

इसी ग्रुप में इससे ठीक पहले एक इंस्टाग्राम रील का लिंक भी शेयर किया गया था – Avnendra singh on Instagram: “दिल्ली के पहाड़…”

चर्चा क्यों?

स्थानीय लोगों के अनुसार रोकी भारद्वाज भाजपा पहाड़गंज मंडल में महामंत्री के पद पर हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब दिल्ली में भाजपा की ही सरकार है, MCD में भी भाजपा है और कानून व्यवस्था केंद्र के अधीन है, तो भाजपा का ही एक पदाधिकारी इस तरह खुलेआम अवैध spa और BnB के मुद्दे पर आवाज उठा रहा है, तो क्या यह अपनी ही सरकार और सिस्टम पर सवाल नहीं है?

दूसरी तरफ क्षेत्र के निवासी इस मैसेज का समर्थन भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहाड़गंज के धार्मिक स्वरूप वाली गलियों में, जहां रोज आरती होती है, साधु-संत आते हैं, वहां इस तरह के अवैध धंधों से परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है।

फिलहाल इस मुद्दे पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह जरूर साफ है कि पहाड़गंज का यह मुद्दा अब सिर्फ RWA ग्रुप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक रंग ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *