दिल्ली के निहाल विहार थाना पुलिस की आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई;आरोपी सूरज गिरफ्तार

नई दिल्ली:बाहरी जिले के निहाल विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज (25) निवासी विकासपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है, जो पहले से 08 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 02.08.2026 को हैड कांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल विवेक की टीम रात में इलाके में गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब टीम डीडीए पार्क, श्मशान घाट रोड, निहाल विहार के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए थोड़ी दूर पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना निहाल विहार में FIR No. 584/2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकू को कब्जे में ले लिया गया है।

बरामदगी : 01 बटनदार चाकू

आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *