दिल्ली के बाहरी जिला पुलिस की भगोड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

बाहरी जिले की भगोड़ा अपराधी सेल की समर्पित टीम और थाना रानी बाग की पीओ टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार भगोड़े अपराधियों को धर दबोचा।


विक्रम सिंह आईपीएस डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक भगोड़ा अपराधी सेल की टीम जिसमें ASI रणवीर, प्रदीप रोहिल्ला और HC प्रदीप रोहिल्ला शामिल थे, तथा थाना रानी बाग की पीओ टीम जिसमें ASI पवन और HC अमित शामिल थे, को चार भगोड़े अपराधियों के बारे में पुख्ता सूचना मिली। इस विश्वसनीय जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बताए गए स्थानों पर छापेमारी की और चार संदिग्धों – अमन सिंह, संजू, हरदीप सिंह और दीपक @ टूटी को गिरफ्तार किया।

जांच में पाया गया कि ये सभी न्यायालय द्वारा मामलों में भगोड़ा घोषित किए गए थे जिसमें अमन सिंह निवासी निहाल विहार, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष ,एफआईआर नंबर 285/2014, थाना निहाल विहार में भगोड़ा घोषित था, वही संजू निवासी बहादुरगढ़, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष ,ई-एफआईआर नंबर 29846/2023, थाना निहाल विहार में भगोड़ा घोषित था, हरदीप सिंह निवासी निलोठी, दिल्ली, उम्र 42 वर्ष , एफआईआर नंबर 605/2017, थाना निहाल विहार में भगोड़ा घोषित था, दीपक @ टूटी निवासी जिला-अलवर, राजस्थान, उम्र 26 वर्ष एफआईआर नंबर 60/2018, थाना के.एन. कात्जू मार्ग में भगोड़ा घोषित था। कुलमिलाकर 15 आपराधिक मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *