दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, उत्तरी रेंज ने BRICS शिखर सम्मेलन के लिए कसी कमर

नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026

BRICS शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी में यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की उत्तरी रेंज हाई अलर्ट पर है।

डीसीपी ट्रैफिक उत्तरी रेंज, डॉ. सचिन कुमार सिंघल, IPS के निर्देशन और पर्यवेक्षण में ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरी रेंज में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को सीधे प्रभावित करने वाले उल्लंघनों पर विशेष फोकस रहा।

पुलिस के अनुसार 11 और 12 सितंबर 2026 को दो दिनों में उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुल 4712 चालान किए गए।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई –

  • खतरनाक ड्राइविंग: 335 चालान
  • नो-एंट्री उल्लंघन: 308 चालान
  • शराब पीकर गाड़ी चलाना: 88 चालान
  • उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने दोहराया है कि BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रमुख सड़कों और महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर सुरक्षित, सुचारू और बाधा रहित यातायात सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *