दिल्ली : दहेज मामले में फरार 2 घोषित अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली: द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एंड पी.ओ. सेल की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने दहेज के एक मामले में फरार चल रहे 2 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान (1) दीपक कुमार पुत्र हुकम सिंह (37 वर्ष) और (2) सोनबती उर्फ सोनम (33 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना डाबड़ी में FIR No. 563/2022, धारा 498A/406/34 IPC के तहत मामला दर्ज था।

माननीय न्यायालय सुश्री सुभी गुप्ता, JMFC (महिला कोर्ट), दक्षिण-पश्चिम, द्वारका द्वारा दोनों को 21.05.2026 को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए ACP ऑपरेशंस श्री सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में HC राहुल यादव, HC कुलवंत और W/HC पूनम शामिल थीं।

27.08.2026 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी मेडविन अस्पताल के पास, जीवन नगर, गौंछी, बल्लभगढ़, हरियाणा में छिपे हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया।

दोनों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *