नई दिल्ली, 28 सितंबर। डॉटर्स डे के मौके पर साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अनोखी पहल की। जिले में पीजी, हॉस्टल और परिवार से दूर रह रही 150 से ज्यादा युवतियों के साथ डॉटर्स डे मनाया गया।
कार्यक्रम का मकसद था – घर से दूर रह रही बेटियों को परिवार जैसा माहौल देना और यह एहसास कराना कि दिल्ली पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।
कार्यक्रम में डीसीपी साउथ अनंत मित्तल, IPS सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवतियों से खुलकर बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सुरक्षा के साथ सशक्तिकरण
युवतियों के लिए दो खास सत्र रखे गए –
- साइबर जागरूकता: ऑनलाइन ठगी और खतरों से बचाव के तरीके बताए गए।
- आत्मरक्षा प्रशिक्षण: सेल्फ डिफेंस के प्रैक्टिकल टिप्स और डेमो दिया गया।
इसके बाद रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
डीसीपी साउथ ने कहा, “सुरक्षा सिर्फ प्रोटेक्शन नहीं, बल्कि भरोसा और अपनेपन का एहसास भी है। हर बेटी को यह पता होना चाहिए कि कोई है जो उसकी सुनेगा और मदद के लिए हमेशा तैयार है।”