नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026
पश्चिमी जिले की तिलक नगर थाना पुलिस ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया है।
डीसीपी वेस्ट हरीश्वर वी. स्वामी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन उर्फ भोकला (24) निवासी तिलक नगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना तिलक नगर का घोषित बदमाश (Bad Character) है और इसके खिलाफ पहले से चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 23 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि 8 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे कृष्णा पार्क बस स्टैंड के पीछे हवलदार राजू चौधरी और हवलदार मुकेश की टीम गश्त पर थी। टीम को एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। पूछताछ करने पर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल (DL4SDP3305) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
जांच में तीनों सामान तिलक नगर थाने में दर्ज अलग-अलग चोरी के मामलों में चोरी होना पाया गया।
बरामदगी:
- एक चोरी की मोटरसाइकिल • दो चोरी के मोबाइल फोन
- सुलझे मामले:
- ई-एफआईआर नं. 014128/2026, धारा 305(b)/317(2) BNS
- ई-एफआईआर नं. 80020174/2026, धारा 303(2) BNS
- ई-एफआईआर नं. 80055865/2026, धारा 303(2) BNS
पुलिस टीम एसएचओ तिलक नगर के नेतृत्व और एसीपी तिलक नगर के मार्गदर्शन में काम कर रही थी।