दिल्ली में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10.10.2026

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांटेड ₹25,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रितु राज कुमार उर्फ आदर्श कुमार (25) निवासी सुरसंड, सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी बिहार के थाना सुरसंड में दर्ज हत्या के मामले FIR No. 459/2026 में वांटेड था। उस पर एसपी सीतामढ़ी की सिफारिश पर 07.10.2026 को ₹25,000 के नकद इनाम की घोषणा की गई थी।

08.10.2026 को बिहार पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी। इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर नजफगढ़ के अर्जुन पार्क इलाके में छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया।

जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से दंगा, हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट, अवैध शराब सप्लाई और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंप दिया है। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की देखरेख में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *