दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव रविवार 11 अक्टूबर 2026 से लेकर 20 अक्टूबर 2026 तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाऐंगा

नई दिल्ली स्थित प्राचीन एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव रविवार 11. 10. 2026 से लेकर 20. 10. 2026 तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाऐंगा। इस अवसर पर साधारणतः लाखों भक्त दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से माँ झंडेवाली देवी के दर्शन करने आते हैं और अपने व अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हैं ।

रविंदर गोयल, न्यासी व अतिरिक्त प्रबंधक ने हमारे संवाददाता को बताया कि दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

मंदिर के अंदर और बाहर भव्य सजावट की गई है जिसका आकर्षण देखते ही बनता है।

नवरात्र से तीन दिन पहले से अनेक स्थानों के मंदिरों से भक्तजन ज्योत लेने आते हैं। उनके ठहरने, भोजन प्रसाद आदि की सभी सुविधाएं मंदिर की ओर से प्रदान की जाती हैं।

नवरात्रो मे माँ की आरती प्रात: 4.00 बजे व साँय 7.00 बजे की जाती है। सुबह से शाम तक विभिन्न कीर्तन मंडलियां भवन प्रांगण में मां का गुणगान करेंगी। सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मंदिर द्वारा यू-टयूब व फेसबुक पर किया जायेगा।

सुरक्षा के लिये मंदिर परिसर व बाहर 300 सी सी टी वी कैमर लगाये गये हैं और मंदिर के सुरक्षा कर्मी व पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *