नई दिल्ली, 27 जून 2026
दिल्ली पुलिस के पाक्षिक कार्यक्रम ‘दिल्ली पुलिस News Line’ का ताजा अंक जारी हो गया है। इस अंक की मुख्य खबर माननीय उपराज्यपाल दिल्ली सरदार तरनजीत सिंह संधू द्वारा सब्जी मंडी थाना, उत्तरी जिला परिसर में दिल्ली के पहले महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन है। इस कदम से महिलाओं से जुड़े मामलों की संवेदनशील सुनवाई और त्वरित कार्रवाई को बल मिलेगा।
SPUWAC ने पूरा किया 22वां सेल्फ-डिफेंस समर कैंप
दूसरी ओर, स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रन (SPUWAC) ने दिल्ली भर में 22वां सेल्फ-डिफेंस समर कैंप संपन्न किया। इस अभियान में 2100 से अधिक प्रतिभागियों को आत्मरक्षा, कानूनी जागरूकता और जेंडर संवेदीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना और मुश्किल हालात में खुद की सुरक्षा के लिए तैयार करना है।
अंक में शामिल अन्य प्रमुख उपलब्धियां
- स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई: 2 अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई सिंडिकेट का भंडाफोड़। बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद। 2. मध्य जिला: अंतरराज्यीय बाल तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश। कई बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, गिरोह के सदस्य गिरफ्तार। 3. शाहदरा जिला: सनसनीखेज हत्या कांड को मात्र 3 दिन में सुलझाया। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में। 4. IFSO यूनिट: एकीकृत ऑपरेशन CyHawk 5.0 के तहत साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा। भारी संख्या में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी। 5. उत्तरी जिला: ₹1.5 करोड़ की सशस्त्र लूट का खुलासा। वारदात में शामिल सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद। 6. मध्य जिला: ₹80 लाख के ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपियों को दबोचा। 7. उत्तर-पूर्व जिला: दयालपुर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद।
इसके अलावा अंक में दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और कई सॉफ्ट स्टोरीज को भी जगह दी गई है, जो पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करती हैं।
‘दिल्ली पुलिस News Line’ का उद्देश्य जनता को पुलिस की उपलब्धियों और पहलों से लगातार अवगत कराना है।