नई दिल्ली, 8 सितंबर। उत्तर-पूर्वी जिले की नंद नगरी थाना पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रघुवीर उर्फ हल्का (43), निवासी सी-ब्लॉक, नंद नगरी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर शाम करीब 6:30 बजे हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल सतेंद्र बीट गश्त पर थे। सी-1 ब्लॉक शौचालय के पास कुछ लोग भागने लगे, जिसमें से एक को पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 1200 रुपये नकद, सट्टा पर्ची पैड, कार्बन शीट और पेन बरामद हुआ।
थाना नंद नगरी में FIR No. 490/26, जुआ अधिनियम 12/9/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी 4 सट्टे के मामलों में शामिल रहा है।