नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी विहार इलाके में प्रतिबंधित सिगरेट की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से 3 तस्करों को माल समेत धर दबोचा।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बुद्धपुर स्थित गोदाम पर छापा मारकर गैंग के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 2,82,640 प्रतिबंधित सिगरेट और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है।