दुष्कर्म के फरार आरोपी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दबोचा

नई दिल्ली: नॉर्थ-वेस्ट रेंज, क्राइम ब्रांच की टीम ने दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुदित चावला उर्फ राजवीर के रूप में हुई है, जो 2024 से फरार था और नाम बदलकर छिप रहा था।

चंद्र कुमार सिंह, डीसीपी, क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी पर द्वारका नॉर्थ थाने में दर्ज FIR No. 432/2024 में बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को उसे भगोड़ा घोषित किया था।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी नांगलोई इलाके में छिपा है। ACP उमेश बर्थवाल के निर्देशन और इंस्पेक्टर योगेश कुमार व विनोद यादव के नेतृत्व में SI दिपेंद्र सिंह की टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले उसने पहचान छिपाने की कोशिश की, बाद में जुर्म कबूल कर लिया


आरोपी मूल रूप से करोल बाग का रहने वाला है, MBA पास है और पहले एयरटेल व डेल कंपनी में नौकरी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक क्रिकेट सट्टे में करीब 1 करोड़ रुपये हारने के बाद वह जालसाजी के धंधे में लग गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 जालसाजी के हैं। महाराष्ट्र के नागपुर के सीता बर्डी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में भी वह उद्घोषित अपराधी घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *