नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी के मामले में ट्रायल से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहजाद पुत्र मुन्ना खान (30) निवासी महावीर एन्क्लेव पार्ट-3, डाबड़ी, थाना डाबड़ी के एफआईआर नंबर 174/2021 धारा 379/356/34 IPC में वांछित था। उसे 08.07.2026 को माननीय कोर्ट ऑफ सुश्री स्वयं सिद्धा त्रिपाठी, JMFC-02, द्वारका कोर्ट द्वारा भगोड़ा (P.O.) घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, झपटमारी, चोरी सहित 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को महावीर एन्क्लेव, डाबड़ी से दबोच लिया।