नई दिल्ली, 13 सितंबर।
नई दिल्ली जिला पुलिस ने नागरिकों को राहत देने की पहल के तहत 44 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 40 फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं, जबकि शेष 4 फोनों का सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 के बीच सभी थानों और स्पेशल स्टाफ की मोबाइल क्रैक टीमों ने तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए यह कार्रवाई की। यह अभियान सभी एसएचओ, इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ और एसीपी कनॉट प्लेस की देखरेख में चलाया गया।
बरामदगी का ब्यौरा –
नॉर्थ एवेन्यू – 10, बाराखंभा रोड – 9, तिलक मार्ग – 7, मंदिर मार्ग – 6, पार्लियामेंट स्ट्रीट – 4, कर्तव्य पथ – 2, तुगलक रोड – 2, साउथ एवेन्यू – 2, कनॉट प्लेस – 1, स्पेशल स्टाफ – 1
कुल – 44
पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली जिला) सचिन शर्मा ने बताया कि शेष मोबाइलों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।