बवाना में 120 लीटर अवैध बीयर के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 अगस्त। आउटर नॉर्थ जिले की बवाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय बूटलेगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 240 केन बीयर (120 लीटर) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार आज सिपाही विजय और सिपाही सतीश गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से अवैध शराब से भरी एक गाड़ी Auchandi बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। सूचना पर पुलिस ने औचंदी बॉर्डर से बवाना रोड पर दरियापुर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद सफेद रंग की Swift Dzire Tour S No. HR-55AR-XXXX आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक घबरा कर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में गाड़ी में 10 कार्टन में रखे 240 बीयर केन (प्रत्येक 500 ML) मिले।

आरोपी की पहचान सज्जन सिंह शेखावत (28), निवासी अलवर, राजस्थान के रूप में हुई। वह बीयर के परिवहन का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।

इस संबंध में थाना बवाना में FIR No. 531/26, U/S 33/58 Delhi Excise Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्रवाई L/A SHO इंस्पेक्टर बिजय कुमार राउल की देखरेख में SI पन्नकज धतरवाल, HC राजेश, Ct. विजय और Ct. सतीश की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *