नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026
पश्चिमी जिले की पंजाबी बाग थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मादीपुर पुलिस चौकी की टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को जे.जे. कॉलोनी, मादीपुर निवासी ने अपनी हीरो डुएट स्कूटी नंबर DL4SBS7918 चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर थाना पंजाबी बाग में ई-एफआईआर नंबर 23055/2026, धारा 305(b)/317(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO पंजाबी बाग इंस्पेक्टर संजय दहिया और ACP जय प्रकाश की देखरेख में SI मुकेश यादव, इंचार्ज पीपी मादीपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें HC आशीष, Ct. नफे सिंह और Ct. गजराज शामिल थे।
टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की मूवमेंट मादीपुर से करोल बाग की तरफ जाती दिखी। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान भारत उर्फ आलू (42), निवासी बापा नगर, दिल्ली के रूप में हुई और उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की स्कूटी का ठिकाना बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वाहन बरामद कर लिया। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।