विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि प्रवेश नगर रोहतक निवासी यश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 21.02.2026 को करीब 12:30 बजे साहसी चौक के पास बन शमशान घाट के पास अपनी मोटरसाइकिल खडी कर चला गया। वापिस आने पर यश को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। मामले की जांच स.उप.नि. सुनील द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 21.02.2026 को आरोपी मंजीत पुत्र राजेन्द्र निवासी भालौठ को गिरफ्तार किया गया है।