29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग होनी है।बंगाल के 142 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. पिछले दिनों बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने टीएमसी पर लोगों को धमकाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ता लोगों को वोट नहीं डालने देते. हालांकि, टीएमसी ने इस आरोपों का खंडन किया है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान को आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने शख्स चेतावनी दी है।
दरअसल, चुनावी मौसम में फलता विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के उम्मीदवार को लेकर एक विवाद सामने आया है. कुछ जगहों पर शिकायतें आई हैं कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान पिछले कुछ समय से लोगों को धमका रहे हैं. इस बीच यूपी के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने चेतावनी दी है. बता दें कि आईपीएस अजय पाल इस समय बंगाल में चुनाव की ड्यूटी पर तैनात हैं।
आईपीएस अजय पाल शर्मा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों को धमकाने की शिकायत फिर से मिलती है, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा. आईपीएस अधिकारी की ओर से कहा गया कि जहांगीर को बता देना, अगर लोगों को फिर धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे।
हैरान करने वाली बात है कि लोगों को धमकाने की शिकायत मिलने के बाद आईपीएस अजय पाल मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पर टीएमसी के प्रत्याशी जहांगीर खान नहीं मिले. स्थानीय लोगों और यहां तक की स्थानीय पुलिस की ओर से भी जहांगीर के घर का सही पता नहीं दिया गया. बाद में तलाशी अभियान के दौरान पाल की टीम को जहांगीर का घर मिला।