नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026
मध्य जिला के थाना रंजीत नगर पुलिस ने ब्लाइंड स्नैचिंग के मामले को महज 72 घंटे में सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बीते 12 अक्टूबर को रात करीब 2:30 बजे झंडेवालान मंदिर से लौट रही 17 वर्षीय युवती से मेट्रो पिलर नंबर 214, मेन पटेल रोड के पास काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने बातों में उलझाकर कैपेचीनो-ब्राउन रंग का OPPO A6 Pro मोबाइल छीन लिया और शादिपुर मेट्रो की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में थाना रंजीत नगर में FIR No. 363/2026 धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
SHO रंजीत नगर के नेतृत्व और ACP पटेल नगर के पर्यवेक्षण में HC प्रवीण कुमार, Ct. सुमित, सचिन और मनु की टीम ने घटनास्थल और फरार होने वाले रास्ते के करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV विश्लेषण और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान कर उसे बासई दारापुर से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अर्शे आलम (18 वर्ष), निवासी बासई दारापुर के रूप में हुई है।
आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल Hero Splendor मोटरसाइकिल (अस्थायी नंबर DL-01-A****-TC) बासई दारापुर से और छीना गया मोबाइल फोन बापा नगर, करोल बाग से बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी के खुलासे से थाना रंजीत नगर का एक अन्य स्नैचिंग का मामला FIR No. 301/2026 भी सुलझ गया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि टीम के प्रयासों से न केवल मौजूदा केस सुलझा बल्कि एक अन्य केस भी वर्कआउट हुआ है।