हरि नगर में शातिर बदमाश गिरफ्तार, बटनदार चाकू और चोरी का मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 18 सितंबर। पश्चिमी जिला पुलिस ने हरि नगर इलाके में गश्त के दौरान एक सक्रिय आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटनदार चाकू और चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

हरेश्वर वी. स्वामी,( IPS), डीसीपी, पश्चिमी जिला के अनुसार, 15 सितंबर को पीपी हरि नगर के हेड कांस्टेबल घनश्याम और कांस्टेबल मनीष क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुमित उर्फ सुनील (24), निवासी हरि नगर के रूप में हुई।

तलाशी में उसके पास से एक बटनदार चाकू मिला। जांच में उसके पास से मिला मोबाइल फोन चोरी का निकला, जो थाना हरि नगर के ई-एफआईआर नंबर 80008749/2025 दिनांक 23.01.2025 में चोरी हुआ था।

इस संबंध में थाना हरि नगर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 258/2026 दिनांक 15.09.2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *