भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा की जगह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है। आपको बता दें कि 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन संगठन में बदलाव कर रहे हैं।
इन नियुक्तियों के साथ ही पार्टी प्रमुख नितिन ने राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली में सांसद और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हरियाणा में पार्टी ने अर्चना गुप्ता को राज्य इकाई प्रमुख नियुक्त किया है। हरियाणा में मोहन लाल बडोली की जगह डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रमुख बनाया गया है।