हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम

नई दिल्ली, 13 जुलाई। उत्तर जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार कर रोहिणी के एक कारोबारी की टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

निहारिका भट्ट, एडिशनल डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि , मार्च 2026 में इस कारोबारी को हिमांशु भाऊ गैंग ने रंगदारी के लिए धमकी दी थी, जिसका मामला थाना अमन विहार में दर्ज है। इसी टारगेट को अंजाम देने के लिए आरोपी हरियाणा से दिल्ली आए थे।

एसीपी ऑपरेशन विशेष धत्तरवाल की देखरेख और इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत के नेतृत्व में टीम ने 6-7 जुलाई की रात नेहरू विहार में ट्रैप लगाकर दोनों को दबोचा। तलाशी में 2 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के सीधे संपर्क में थे और लोकल हैंडलरों के जरिए उन्हें हथियार और लोकेशन दी जा रही थी। आरोपियों को मुकरबा चौक के पास छोड़कर कार सवार साथी फरार हो गए थे।

थाना तिमारपुर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 227/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *