10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस बोली – अनुमति नहीं

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने साफ कहा है कि इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। यानी बिना इजाजत किसी भी तरह की भीड़, जुलूस या जमावड़े पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

इस पर DCP सृष्टि पांडे ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
“हमने जरूरी फोर्स और सभी संसाधनों को तैनात कर दिया है। दिल्ली में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है,” DCP ने कहा।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना अनुमति वाले किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े का हिस्सा न बनें। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की भी चेतावनी दी गई है।

पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *