14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
आश्रम में बाबा का ‘गंदा खेल’,17 लड़कियों ने खोला अश्लील हरकतों का काला चिट्ठा
राजधानी दिल्ली में आश्रम में चल रहे गंदे खेल का पर्दाफाश हुआ है.आश्रम की काली हकीकत सामने आते ही हड़कंप…
दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस स्कीम को लेकर बदलाव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में परिवहन विभाग के लिए कई ऐलान किए हैं. लेकिन सबसे बड़ा ऐलान…
दिल्ली के हर घर को साफ़-स्वच्छ पानी पहुंचाने के मिशन में वॉटर-एटीएम जैसा अनूठा प्रयोग कर रही केजरीवाल सरकार
इसी मिशन के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मायापुरी फेस दो के खजान बस्ती में किया वाटर एटीएम…