14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1.1 करोड़ की ड्रग्स बरामद; नाइजीरियन महिला समेत 6 पकड़े
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग ऑपरेशन में 5…
Major Scam in Delhi CMShri School Project Tender
Only 3 OEM companies benefited, others excluded Digital content missing from tender, students’ future at risk Crime Hilore News Bureau…
निगम की मिलीभगत से चल रहा है प्रॉपर्टी संख्या 9120, गली नंबर 3, मुल्तानी ढांडा में एक गुरुद्वारे की जमीन पर अवैध निर्माण
वरिष्ठ संवाददाता नई दिल्ली। दिल्ली के दिल कहे जाने वाले पहाड़ गंज इलाके में स्थित प्रॉपर्टी संख्या 9120, गली नंबर…