14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
गाजीपुर लैंडफिल साइट से अब तक 15 लाख टन कूड़े का निस्तारण होना चाहिए था, लेकिन 5.25 लाख टन कूड़ा ही हटाया जा सका है- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने को लेकर बेहद गंभीर सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट…
एडवोकेट संशोधन विधेयक 2024 का विरोध करते हुए तीस हज़ारी कोर्ट परिसर में वकीलों का विरोध प्रदर्शन
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली। वकीलों की देशव्यापी हड़ताल के चलते न्यायिक व्यवस्था प्रभावित रही। देशभर के अधिवक्ताओं ने नए…
केजरीवाल सरकार दिल्ली में सभी को मुफ्त बिजली देना जारी रखेगी- आतिशी
उपराज्यपाल की ओर से बिजली सब्सिडी को लेकर पैदा किए गए विवाद और भ्रम को दिल्ली सरकार ने दूर कर…