सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कामयाबी – थाना चांदनी महल ने आरोपी को दबोचा
मध्य जिला पुलिस के थाना चांदनी महल ने गोदाम में हुई चोरी के मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सभी 8 कॉफी मशीन बरामद कर ली गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 90,000 रुपये है।
बीते 8 सितंबर 2026 को थाना चांदनी महल में शिकायत मिली कि पुचा नाहर खान स्थित गोदाम का ताला तोड़कर 8 कॉफी मशीन चोरी कर ली गई हैं। इस पर थाना चांदनी महल में FIR No. 451/2026, धारा 305A/331(3)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO/ACP चांदनी महल श्री महाबीर प्रसाद और ACP दरियागंज श्री धीरज नारंग की देखरेख में SI दलीप कुमार, HC सुरेश कुमार, HC प्रदीप कुमार, HC भूपेंद्र और HC रामनिवास की टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को 9 सितंबर को लाल कुआं इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से सभी मशीनें बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपी अजीम, उम्र 26 वर्ष, निवासी चौड़ी बाजार का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज था और कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि इस चोरी में एक अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद की थी, जो नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस उसकी भूमिका और पहचान की जांच कर रही है।
मामले में आगे की जांच जारी है।