29 मामलों में वांछित घोषित बदमाश गिरफ्तार, मध्य जिला नबी करीम थाना पुलिस को मिली सफलता

नई दिल्ली : मध्य जिला पुलिस की घोषित अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। नबी करीम थाना पुलिस ने 29 आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात चोर और लुटेरे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चांद मोहम्मद उर्फ चांद बाबू (39), निवासी वजीराबाद के रूप में हुई है। आरोपी थाना ज्योति नगर के लूट के मामले FIR No. 206/2015 धारा 394/34 IPC में भगोड़ा घोषित था। माननीय अदालत श्री राहुल सैनी, JMFC-08, कड़कड़डूमा कोर्ट ने 26 मई 2026 को इसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।


एसएचओ नबी करीम श्री गुलशन नागपाल के नेतृत्व में एएसआई मनीष, सिपाही राहुल और नितेश की टीम गठित की गई। एसीपी पहाड़गंज श्री शौरभ ए. नरेंद्र के पर्यवेक्षण में टीम ने लगातार तकनीकी और मैनुअल निगरानी की। आरोपी के घर पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह फरार था।

24 सितंबर को वजीराबाद में मौजूद होने की पुख्ता सूचना पर टीम ने रामघाट, वजीराबाद में छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा।

जांच में सामने आया कि आरोपी वजीराबाद थाने का बीसी है और चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के 29 मामलों में पहले से शामिल रहा है।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मध्य जिला पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *