35 वारदातों वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सघन गश्त के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

आरोपी की पहचान सलमान (34 वर्ष), निवासी सुंदर नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सलमान पर दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 35 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।


18 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे SHO पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के नेतृत्व में और ACP मधु विहार की देखरेख में HC मनीराम, HC अनुज तोमर और सिपाही अस्तेंदर की टीम रोड नंबर 56, सर्विस रोड, योरको सेल्स प्रा. लि., गाजीपुर के पास गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा कर गाजीपुर गांव की तरफ भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और वारदात के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। समय रहते गिरफ्तारी से लूटपाट की बड़ी वारदात टल गई।

पुलिस हथियार के स्रोत और उसके साथियों के बारे में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *