5 दिन में स्नैचिंग केस का खुलासा, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार

नई दिल्ली:मध्य जिला के दरियागंज थाना पुलिस ने मात्र 5 दिन में स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों मोहम्मद दानिश (29 वर्ष) और मोहम्मद इरफान (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक: 10 सितंबर को शांतिवन चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने विकास कुमार नाम के युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना दरियागंज में FIR No. 331/2026 दर्ज की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में और ACP दरियागंज धीरज नारंग की देखरेख में HC महेश, HC रोहित, कां. अरुण, कां. गोविंद और कां. विकास की टीम गठित की गई।

    टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से बाइक का अधूरा नंबर ट्रेस हुआ, जो जाफराबाद निवासी दानिश के नाम पर रजिस्टर्ड मिली।

    जांच में दानिश और उसके साथी इरफान की भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों को दबोच लिया गया।

    आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और CCTV में दिखे कपड़े बरामद।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटा गया मोबाइल उन्होंने अपने एक साथी को दे दिया है, जो अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

    आरोपी दानिश पर पहले से 11 और इरफान पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों जाफराबाद, वेलकम, सीलमपुर समेत कई थानों में वांछित रहे हैं।

    डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने टीम की सराहना की है। आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *