दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में मार गिराया। नेपाल निवासी भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भीम बहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दिल्ली पुलिस की दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को संयुक्त टीम की ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। बता दें कि भीम बहादुर जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Related Posts
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 85वीं ट्रेन चार धाम में से एक रामेश्वरम् के लिए रवाना, तीर्थ यात्रियों से मिली राजस्व मंत्री आतिशी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज के समय में दिल्ली के बुजुर्गों के श्रवण कुमार,अबतक 84 ट्रेनों के ज़रिए लगभग 81,000 से…
झण्डेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र महोत्सव बुधवार 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक बडी धूमधाम से मनाया जायेगा
प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र महोत्सव बुधवार 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक बडी धूमधाम…
अमोनिया का स्तर बढ़ने से नहीं रुकेंगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इन-सीटू ट्रीटमेंट के साथ रिजर्वायर में ही कम किया जाएगा अमोनिया का स्तर-जल मंत्री आतिशी
हर घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के विज़न को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर…