दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में मार गिराया। नेपाल निवासी भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भीम बहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दिल्ली पुलिस की दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को संयुक्त टीम की ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। बता दें कि भीम बहादुर जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Related Posts
भाजपा पहाड़गंज मंडल के महामंत्री का अपनी ही सरकार पर सवाल?
दिल्ली के पहाड़गंज से जुड़ा एक व्हाट्सएप मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियों में चर्चा तेज…
अवैध गेस्ट हाउसों बनाम बेड एंड ब्रेकफास्ट का खुलासा करने वाले पत्रकार पर कार्रवाई से उठा विवाद, विश्व पत्रकार महासंघ ने बिल्डर/बेड एंड ब्रेकफास्ट मालिक–पुलिस मिलीभगत की निष्पक्ष जांच की मांग की
नई दिल्ली। पहाड़गंज के नबी करीम क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउसों बनाम बेड एंड ब्रेकफास्ट और कथित…
अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला सकें, याचिका खारिज। दिल्ली हाई कोर्ट ने ठोका एक लाख का जुर्माना
HC ने उस जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया है जिसमें मांग की गई थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री…