गाडी चोरी करने की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हाल सेक्टर-1 रोहतक निवासी राकेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि रात के समय अज्ञात युवक राकेश की गाडी चोरी कर मौके से फरार हो गये। मामले की जांच स.उप.नि. सज्जन द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 25.09.2025 को आरोपी वासिफ व कामरान निवासी मुजफ्फर नगर उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *