दिल्ली पुलिस ने 50 शेल कंपनियां और 250 फर्जी बैंक खाते…, ठगी का रैकेट चला रहे कनार्टक बैंक के अधिकारी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम पर निवेश योजनाओं में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस मध्य जिला साइबर सेल ने बैंक अधिकारी समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 250 से ज़्यादा नकली खाते, 50 फ़र्ज़ी कंपनियाँ, 17 कंपनी सील,14 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फ़ोन, 2 लैपटॉप, 11 डेबिट कार्ड, जाली पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीसीपी निधिन वाल्सन के साइबर इंस्पैक्टर संदीप पवार की टीम ने बैंक के बड़े अंदरूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता से आरोपियों ने 4 करोड़ 80 लाख रु की जालसाजी ठगी की है। पाँच आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने टेलीग्राम के ज़रिए निवेशकों को उच्च-लाभ वाली नकली निवेश योजनाओं का लालच देते थे।
Related Posts
नटवरलाल स्टाइल ठगी का पर्दाफाश, बुजुर्ग की 1.75 करोड़ की पेंशन उड़ाने वाला 50 हजार का इनामी धरा
नई दिल्ली। पेंशन की गाढ़ी कमाई पर फर्जी प्रॉपर्टी पेपर देकर ठगी करने वाले ‘नटवरलाल’ स्टाइल के 67 वर्षीय शातिर…
थाना मौरिस नगर की टीम द्वारा दो झपटमार गिरफ्तार,मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकल बरामद
14.जून को सुबह करीब 5:54 बजे, थाना मौरिस नगर में मोबाइल फोन झपटने की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। स्थानीय…
पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
नई दिल्ली: पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर…