प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में आज गोवर्धन पूजन पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर सत्संग प्रांगण में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बना कर उन का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर की महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रात 10-00 से ले कर 12-00 बजे तक भजन कीर्तन किया गया तत्पश्चात 12-00 बजे मन्दिर की आरती के पश्चात गोवर्धन महाराज का विधिवत पूजन व आरती की गई। उपस्थित सभी भक्तों को अन्नकूट भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया व सभी आनेवाले भक्तों को अन्नकूट के भंडारे का पैक्ड प्रसाद दिया गया। भंडारा वितरण सांय तक चलता रहा।
Related Posts
भारत को गूगल का डिजिटल तोहफा,1.35 लाख करोड़ का निवेश
भारत के भविष्य पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एआई को लेकर बड़ी घोषणा की है । राजधानी दिल्ली…
Understanding TB with Dr S K Arora : TB in Older Adults – When TB Doesn’t Look Like TB
Key Questions Answered Q1. Is tuberculosis common in older adults? Answer: Yes. TB can affect people at any age, but…
पूर्वी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार, 106.68 ग्राम हेरोइन व 1 लाख से अधिक नकदी बरामद
नई दिल्ली, 23 जून 2026पूर्वी जिला पुलिस के शकरपुर थाना स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…