दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर बिहार के चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये सभी सिग्मा गैंग के बताए जा रहे हैं।
Related Posts
ऑपरेशन कवच 14.0 के दौरान एएसबी सेल, पूर्वी जिला द्वारा रात्रि चोरी का मामला सुलझाया गया; एक आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद
पूर्वी जिला की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी (ASB) सेल की टीम ने थाना न्यू अशोक नगर में धारा 305 बीएनएस…
नंद नगरी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया, आरोपी पति गिरफ्तार
नंद नगरी थाना पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी पर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
बृजभूषण सिंह को पॉक्सो केस से रहात मिल गई है, लेकिन अभी भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और…