विशेष संवाददाता चिमन लाल
वारदात में प्रयोग गाड़ी और पैसे बरामद
बहादुरगढ़
थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता सौफियान निवासी उत्तर प्रदेश पशु खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 3 जनवरी 2026 को वह कुलासी गांव पहुंचा था। गांव के एक घेर के गेट पर दो युवक खड़े थे, जिन्होंने उससे पूछा कि क्या उसके पास पशु खरीदने के पैसे हैं। जैसे ही उसने हां कहा, दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 45 हजार रुपये छीन लिए। शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल और केवल दोनों निवासी कुलासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और छीने गए 45 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।