बेरी में रोहतक नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मिकी बतौर मुख्य अतिथि फहराएंगे तिरंगा

विशेष संवाददाता चिमन लाल

उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी : एसडीएम

बेरी (झज्जर),

स्थानीय भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रतिभाागियों ने अंतिम अभ्यास किया। एसडीएम रेणुका नांदल ने एसीपी अनिल कुमार के साथ परेड और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। गौरतलब है कि उपमंडल बेरी में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से स्कूल व कालेजों में विद्यार्थियों द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। शनिवार को खेल परिसर में प्रतिभागियों द्वारा संबंधित अधिकारियों की देखरेख में अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम ने बताया कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में रोहतक नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मिकी बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। शनिवार को आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल दुजाना, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी,पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, सरस्वती शिशु मंदिर बेरी,सी.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा डी, ठाकुर द्वारा विद्या मन्दिर के प्रतिभागियों ने ग्रुप डांस व देश भक्ति कार्यक्रम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी के छात्र हर्ष द्वारा रागनी से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार तरीके से प्रस्तुति दी।
इस बीच नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा नेे बताया कि बेरी में सोमवार को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह खेल स्टेडियम मेें धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में बेरी उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों  के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए देशभक्ति गीतों के अलावा समुह गान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, जबकि परेड के लिए भी हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, राजकीय कालेज व स्कूलों की एनसीसी कैडिटों की टुकड़ी को तैयार किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी 26 जनवरी को प्रात: साढ़े आठ बजे खेल स्टेडियम मे पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, उपाधीक्षक राजेश रानी, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजीव यादव, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, मार्किट कमेटी सचिव वीरेन्द्र सिंह, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, स्कूल प्राचार्य सुनीता गौड़, रविन्द्र कौशिक, जेई नगरपालिका रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता विकास मलिक, प्रवक्ता बबीता रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *