विशेष संवाददाता चिमन लाल
दो आरोपियो को अवैध हथियारो सहित किया गया था काबू
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने गाँव गद्दी खेड़ी निवासी आशीष उर्फ आशु के घर पर फ़ायरिंग करने की वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना बहुअकबरपुर निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि गांव गद्दी खेडी निवासी सेवासिंह की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। आरोपियों के ख़िलाफ़ थाना बहुअकबरपुर मे धारा 287, 351(3), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 13/2026 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 20/21 जनवरी 2026 की रात को युवको ने आशीष उर्फ आशु के घर पर फ़ायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। दौराने जांच दिनांक 27.01.2026 को आरोपी कपिल उर्फ सन्नी गांव बलम्भ कलानौर, मोहित उर्फ मोनु पुत्र उमेद निवासी गांव मुंगान व सोमबीर पुत्र सतीश निवासी ईशापुर खेडी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.01.2026 को वारदात मे शामिल रहे आरोपी राहुल व विष्णु को अवैध हथियार सहित काबू किया गया था। आरोपी राहुल व विष्णु को अदालत के आदेश पर 02 दिन के रिमांड पर हासिल किया गया।